Search
Close this search box.

Follow Us

Prahlad Garhi: “गाँव चलो, बूथ चलो” अभियान: भाजपा के कार्यकर्ताओं की गहराई से गाँवों और बूथों में जनसंपर्क

भारतीय जनता पार्टी ने “गाँव चलो, बूथ चलो” अभियान के अंतर्गत, अधिक कार्यकर्ता प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने के लिए मंडलों के मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार 2 दिनों में इन प्रवासी कार्यकर्ताओं ने शहर के 80% मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्र के स्थानीय कार्यकर्ताओं से बातचीत की है।

अभियान का लक्ष्य 51% से अधिक वोट प्राप्त करना है। भाजपा जिला सह-मीडिया प्रभारी ने बताया कि शहर के सभी मतदान केंद्रों पर भाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रवासी कार्यकर्ताओं को भेजा जा रहा है। हमारे कार्यकर्ता बूथ पर संचालित विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने के साथ साथ मतदाताओं से भेंट भी कर रहे हैं।

इस अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क के लिए गाँवों और बूथों में गहराई से जा कर संवाद किया है। इससे लोगों में पार्टी के कार्यक्रमों और योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। आज वसुंधरा मंडल के ग्राम प्रहलादगढ़ी पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदरणीय वीरेस्वर त्यागी जी ने गांव में प्रवास किया और भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को विस्तार से बताया और लोगो से चर्चा करी।

मंडल के प्रभारी आदरणीय बब्बल यादव जी, बूथ संख्या 299 और 318 के प्रवासी आदरणीय प्रह्लाद दुआ जी और वार्ड 36 की लोकप्रिय पार्षद प्रतिमा शर्मा जी, राजीव शर्मा जी, मंडल उपाध्यक्ष अशोक पांडेय जी, युवा मोर्चा मंडल मंत्री आकाश अग्रवाल जी, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र ठाकुर जी, वार्ड 36 के सचिव प्रांजल जी, बूथ अध्यक्ष धीरज प्रजापति, रिंकू शर्मा जी, बूथ अध्यक्ष निशांत त्यागी जी, अनिल शर्मा जी – मंडल अध्यक्ष, अभिषेक पंडित जी – मंडल महामन्त्री, मदन सिंह बिष्ट जी – मंडल सयोंजक और अन्य भी उपस्थित रहे।

यह अभियान न केवल वोटर्स के साथ संवाद और जनसंपर्क को मजबूत कर रहा है, बल्कि भाजपा की योजनाओं को लाखों लोगों तक पहुँचाने में भी सहायक हो रहा है।

Abhi Varta
Author: Abhi Varta

Leave a Comment

Read More