Search
Close this search box.

Ghaziabad: भाकियू की महिला किसान-मजदूरों की महापंचायत 19 फरवरी को

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) महिला किसान-मजदूरों की 19 फरवरी को गांव भिक्कनपुर में महापंचायत आयोजित की जाएगी। भाकियू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ममता चौधरी ने बताया कि “गांव भिक्कनपुर में होने वाली महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। पंचायत सुबह 10 बजे से गांव के सत्यम फार्म हाउस में आयोजित की जाएगी”।

भाकियू महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ममता चौधरी

ममता चौधरी जी ने बताया कि पंचायत में महिला प्रकोष्ठ को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा पंचायत में महिलाओं की समस्याओं पर भी विचार किया जाएगा।

Abhi Varta
Author: Abhi Varta

Leave a Comment

Read More