Search
Close this search box.

मांझा स्टेशन पर महाराष्ट्र का बच्चा बरामद

संवाददाता: गौतम सिंह | थावे

पूर्वोत्तर रेलवे के थावे–छपरा रेलखंड पर सोमवार को मांझा रेलवे स्टेशन पर एक 12 वर्षीय बच्चा भटकता हुआ पाया गया। यात्री अमृत कुमार सिंह ने मानवता दिखाते हुए उस बच्चे को रेल थाना थावे को सौंप दिया।

महाराष्ट्र से बरामद बच्चे के साथ जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार।



रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने जानकारी दी कि बच्चे का नाम शुभम है और वह महाराष्ट्र का निवासी बताया जा रहा है। बच्चे को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया और फिर महाराष्ट्र पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बाद में बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन सिवान को सुपुर्द कर दिया गया।

रेलवे पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आम नागरिक की सजगता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

Abhi Varta
Author: Abhi Varta

Leave a Comment

Read More

Marketing Hack4U